Friday, April 24, 2026
Home National News लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है।

Advertisement

साल के आखिरी महीने के पहले दिन सार्वजनिक तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के मुताबिक, 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में ₹16.50 का इजाफा हुआ है। पिछले महीने नवंबर की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। गौरतलब है कि सार्वजनिक तेल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

लगातार पांचवें महीने बढ़ाई गई कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में ₹1818.50 में मिलेगा। पिछले महीने नवंबर में ही इस सिलेंडर की कीमत में ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। अक्टूबर में यह सिलेंडर ₹1740 में मिल रहा था। यह लगातार पांचवां महीना है, जब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है। दिल्ली के अलावा कोलकाता में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹1927.00 रुपये का हो गया है। यह गैस सिलेंडर मुंबई में ₹1771.00 और चेन्नई में ₹1980.50 में मिल रहा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 1 नवंबर को ₹62 की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 1 अक्टूबर को ₹48.50, 1 सितंबर को ₹39 और 1 अगस्त को ₹6.50 की बढ़ोतरी की गई थी।

Advertisement

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बार भी कोई इजाफा नहीं किया गया है। इस 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस प्रकार हैं : दिल्ली : ₹803.00, कोलकाता : ₹829.00, मुंबई : ₹802.50, चेन्नई : ₹818.50। बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी दी जाती है। यह सब्सिडी साल में 12 सिलेंडरों तक मिलती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: