Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी, बनाए गए चेयरमैन

नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी, बनाए गए चेयरमैन

शुक्रवार को मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला हुआ है।

Advertisement

मुंबई, 11 अक्टूबर। नोएल टाटा (Noel Tata), टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे, उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया है। शुक्रवार को मुंबई में टाटा ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला हुआ है।

नोएल टाटा, सर दोराबजी के ट्रस्टी हैं। वे टाटा ग्रुप की अलग- अलग कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। साथ ही वे टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, टाटा इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं। टाटा स्टील और टाइटन के वाइस चेयरमैन हैं।

नोएल के कंधों पर अब टाटा समूह की जिम्मेदारी आ गई है। अब वे टाटा ट्रस्ट के दिवंगत चेयरमैन रतन टाटा की जगह लेंगे। रतन टाटा के सौतेले भाई हैं नोएल टाटा, जो पिछले 40 सालों से टाटा ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट