विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा मंकीपॉक्स अन्य देशों में भी पाया जा सकता है

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि विषाणु रोग मंकीपॉक्स अफ्रीका के अलावा अन्य देशों में भी पाया जा सकता है। आमतौर पर यह रोग मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में पाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि विषाणु रोग मंकीपॉक्स अफ्रीका के अलावा अन्य देशों में भी पाया जा सकता है। आमतौर पर यह रोग मध्य और पश्चिम अफ्रीकी देशों में पाया जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन में इस रोग की प्रभारी मारिया वान केरखोवा ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और हमें मनुष्य से मनुष्य में इस रोग को फैलने से रोकना है।

उन्होंने यह भी कहा कि असल में यह रोग एक प्राणी के दूसरे के सम्पर्क में आने से फैलता है। इस रोग से पीडित हुए अधिकतर लोगों में हल्के लक्षण मिले हैं।

मीडिया की खबरों के अनुसार यूरोप, अमरीका और ऑस्ट्रेलिया में इस विषाणु रोग के एक सौ से अधिक मामले सामने आये हैं। मंकीपॉक्स में शरीर पर दाने और बुखार हो जाता है। यह चेचक की श्रेणी का रोग है जो उसके मुकाबले कम घातक है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing