Friday, May 1, 2026
Home National News धनतेरस के दिन सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट, चांदी के भाव...

धनतेरस के दिन सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी कीमत में गिरावट आने के कारण आज सोना सस्ता हुआ है

Advertisement

घरेलू सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार) को धनतेरस (Dhanteras) के दिन सोने (Gold) करीब 500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। हालांकि चांदी की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सोने की कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80 हजार रुपये के स्तर से लुढ़क कर 79,940 रुपये से लेकर 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73,290 रुपये से लेकर 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में इस चमकीली धातु की कीमत आज भी 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,840 रुपये प्रति 10 ग्राम

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 73,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 79,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 73,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

अन्य राज्यों के सर्राफा बाजार में भी कीमत में गिरावट

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी कीमत में गिरावट आने के कारण आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 79,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 73,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: