कोरबा, 05 सितम्बर। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की 24 खदानों को फाइव स्टार रेटिंग (5 star rating) प्राप्त हुई है। इनमें सर्वाधिक 9 खदानें महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की हैं।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया : विधवा आश्रित बहु और विवाहित बेटियों के नियोजन आदेश पर हुआ निर्णय
कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा 4 सितंबर को मुंबई में कोयला और लिग्नाइट खदानों के लिए प्रतिष्ठित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।
मूल्यांकन वर्ष 2023- 24 के लिए देशभर की 383 खदानों का चयन किया गया था। इनमें से 42 खदानों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर फाइव स्टार रेटिंग प्रदान की गई। फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली खदानों 24 खदानें कोल इंडिया लिमिटेड की हैं।
एमसीएल की सर्वाधिक 9 खदानों को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। इसी तरह एनसीएल की 6 एवं डब्ल्यूसीएल की 4 खदानों ने फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त की है। जबकि एसईसीएल एवं सीसील की 2- 2 तथा ईसीएल की एक खदान को फाइव स्टार रेटिंग मिली है।
इसे भी पढ़ें : SECL ने अगस्त में दर्ज किया 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर रिकॉर्ड ओबीआर
फाइव स्टार रेटिंग खदानों की परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सामुदायिक विकास में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए दी जाती है।
सीआईएल की इन खदानों को मिली फाइव स्टार रेटिंग :
MCL
- Kulda OC Project
- Ananta OC Project
- Belpahar OC Mine
- Bhubaneswari OC Project
- Gopalji-Kaniha Expansion OC Project
- Lajkura OC Project
- Orient Colliery Mine No. 1&2 UG Mine
- Hirakhand-Bundiya UG Mine
- Samleswari OC Project
NCL
- Jayant OC Project
- Khadia OC Project
- Jhingurdah OC Project
- Krishnashila OC Project
- Block-B OC Project
- Nigahi OC Project
WCL
- Gokul OC Mine
- Makardhokda-1 OC Mine
- Chhattarpur 1 UG Mine
- Saoner Mine No.1 UG Mine
SECL
- Bangwar UG Mine
- Khairaha UG Mine
CCL
- Amrapali OC Project
- Birsa OC Project
ECL
- Shyamsundarpur UG Mine
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









