Mahindra Electric SUV : भारत की दिग्गज कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपने पांच नए इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटा दिया है. इन 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी को नए INGLO EV प्लेटफॉर्म और दो ईवी ब्रांडों के तहत पेश किया गया है.

इन 5 में से दो SUV को कंपनी के मौजूदा ब्रांड एसयूवी के वर्ज़न के रूप में पेश किया जाएगा, वहीं 3 एसयूवी को कंपनी के नए ब्रांड BE के तहत लॉन्च किया जाना है. पांच नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 शामिल हैं. ये सभी मॉडल नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगे.

इन पांच इलेक्ट्रिक एसयूवी में से पहली SUV दिसंबर 2024 में सड़क पर उतरेगी, इसके बाद 2024 और 2026 के बीच तीन और मॉडलों को लॉन्च किया जाएगा. महिंद्रा का दावा है कि नया INGLO प्लेटफॉर्म सबसे हल्के स्केटबोर्ड प्लेटफार्मों में से एक होगा जो हाई एनर्जी डेंसिटी वाली बैटरी से लैस होगा.

लॉन्च होने वाली Mahindra Electric SUV

1. XUV.08

  • लॉन्च : दिसंबर 2024 .
  • INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
  • डायमेंशन : LxWxH : 4,740 × 1,900 × 1,760 मिमी | व्हीलबेस : 2,762mm

2. XUV.e9

  • लॉन्च : अप्रैल 2025
  • INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
  • डायमेंशन : LxWxH : 4,790 × 1,905 × 1,690mm | व्हीलबेस : 2,775mm

3. BE.05

  • लॉन्च : अक्टूबर 2025
  • INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
  • डायमेंशन : LxWxH : 4,370 × 1,900 × 1,635mm | व्हीलबेस : 2.775mm

4. BE.07

  • लॉन्च : अक्टूबर 2026
  • INGLO प्लेटफॉर्म
  • डायमेंशन : LxWxH : 4,565 × 1,900 × 1,660mm | व्हीलबेस : 2,775mm .

5. BE.09

  • लॉन्च : TBC
  • INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड
  • डायमेंशन : TBC

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing