Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल निवारक सतर्कता पर SECL में तीन माह का विशेष अभियान, CMD ने...

निवारक सतर्कता पर SECL में तीन माह का विशेष अभियान, CMD ने मिशन फाइट का दिया मंत्र

इस अवसर पर महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक के दौरान एसईसीएल सीवीओ श्री जयंत कुमार खमारी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के ज़रिए प्रस्तुति दी।

Advertisement

एसईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता के तीन महीने के विशेष अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यालय में आयोजित समारोह में सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने सभी को सतर्कता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महाप्रबंधकों की समन्वय बैठक के दौरान एसईसीएल सीवीओ श्री जयंत कुमार खमारी ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के ज़रिए प्रस्तुति दी। इस तीन महीने के कार्यक्रम के दौरान Public Interest Disclosure and Protection of Informer (PIDPI) शिकायतों के प्रति विशेष जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम, आईटी टूल्स के प्रयोग को बढ़ावा, व्यवस्थागत सुधार आदि बिंदुओं पर उपयोगी जानकारी दी गई ।

इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने फ़ेयरनेस , इंटेग्रिटी , ट्रांस्परेंसी, इक्वालिटी अवयवों के साथ मिशन फ़ाईट (FITE – Fairness, Integrity, Transparency, and Equality) की घोषणा की जो सतर्कता व जागरूकता के प्रचार प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

विदित हो कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 की प्रस्तावना के रूप में केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा सभी संगठनों से विभिन्न क्षेत्रों जैसे लोकहित प्रकटीकरण और मुखबिर (पिडपी) संकल्प के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना, क्षमता निर्माण कार्यक्रम, प्रणालीगत सुधार उपायों कि पहचान और कार्यान्वयन, शिकायत निपटान में सूचना प्रौद्योगिकी का लाभ लेना आदि के बारे में जागरूकता लाने के लिए तीन माह का अभियान (16 अगस्त 2023 – 15 नवंबर 2023) चलाने का निर्णय लिया गया है।

Advertisement

केंद्रीय सतर्कता आयोग प्रत्येक वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह का अनपुालन उस सप्ताह में करता है जिस सप्ताह में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन आता है। इस वर्ष, आयोग ने निर्णय लिया है कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह को 30 अक्तूबर 2023 से 5 नवंबर 2023 तक मनाया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल निदेशक मण्डल, एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय से विभिन्न विभागाध्यक्षों की उपस्थिति रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: