त्रिपुरा : माणिक साहा होंगे नए मुख्यमंत्री

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया गया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद विधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन किया गया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नया नेता चुना गया है।

श्री यादव ने माणिक साहा को बधाई देते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा।

इधर, कुछ विधायक माणिक के सीएम बनने से नाराज दिखे। उन्होंने बैठक के बाद जमकर हंगामा किया। माणिक साहा त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing