Bhupendra Yadav
Bhupendra Yadav

नई दिल्ली। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव शुक्रवार को केन्द्रीय यूनियन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह परिचयात्मक बैठक शाम 4 बजे श्रम शक्ति भवन में होगी।

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का पदभार संभालने के बाद श्री यादव श्रमिक संगठनों से पहली बार मिलेंगे।
इस बैठक में बीएमएस, एचएमएस, सीटू, एटक, इंटक सहित अन्य यूनियन को आमंत्रित किया गया है।

यहां बताना होगा कि केन्द्र सरकार नए श्रम कानून को लागू करने की तैयारी में है। जबकि ज्यादातर श्रमिक संगठन श्रम कानूनों में किए गए बदलाव का विरोध कर रहे हैं। कई राज्यों सरकारों ने भी इसी मुखालफत की है। ऐसे में केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की श्रमिक नेताओं से मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इधर, बताया जा रहा है कि इंटक द्वारा श्रम मंत्री के समक्ष कोल इंडिया की जेबीसीसीआई से बाहर रखने का मुद्दा उठाया जाएगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing