UP Election : स्वामी प्रसाद और सैनी सहित 8 विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की, अखिलेश बोले- इस बार बाबा पास नहीं होने वाले

भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली
समाजवादी पार्टी की वर्चुअल रैली

लखनऊ, 14 जनवरी। भाजपा छोड़ने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी, भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ राज्य में चुनाव प्रक्रिया शुरू

अखिलेश यादव ने कहा कि मैं स्वामी प्रसाद मौर्य को धन्यवाद दूंगा। वह जिस तरफ चल देते हैं, सरकारी उनकी ही बनती है। इस बार कितने भी दिल्ली वाले आ जाएं, बाबा पास नहीं होने वाले। इस बार हैंडल भी ठीक है और पहिए भी। पैडल चलाने वाले आ गए हैं। अब सपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता।

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है।

इसे भी पढ़ें : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में न्यू दोमोहानी रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनास्थल का दौरा किया

इधर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing