Saturday, March 14, 2026
Home Industrial (English) वेदांता समूह की कंपनी Balco के एल्यूमिनियम उत्पादन में आया उछाल

वेदांता समूह की कंपनी Balco के एल्यूमिनियम उत्पादन में आया उछाल

स्मेल्टर संयंत्र के विस्तार परियोजना का काम चल रहा है। बालको की एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख टन सालाना से अधिक हो जाएगी

Advertisement

कोरबा, 20 मई। वेदांता समूह (Vedanta Group) के भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) के उत्पादन में उछाल आया है। बालको ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में पांच लाख 87 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन (Aluminium Production) दर्ज किया है। जबकि 2023- 24 में यह आंकड़ा पांच लाख 83 हजार टन था।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित बालको संयंत्र की अधिकृत उत्पादन क्षमता पांच लाख 70 हजार टन सालाना है। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए पांच लाख 87 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया था। कंपनी ने लक्ष्य के बराबर पांच लाख 87 हजार टन एल्यूमिनियम का उत्पादन दर्ज किया।

यहां बताना होगा कि बालको में स्मेल्टर संयंत्र के विस्तार परियोजना का काम चल रहा है। आने वाले समय में बालको की एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता बढ़कर 10 लाख टन सालाना से अधिक हो जाएगी। 1200 एवं 540 मेगावाट क्षमता वाला विद्युत संयंत्र भी प्रचालन में है।

वेदांता लिमिटेड के झारसुगड़ा संयंत्र से 18.29 लाख टन का उत्पादन

Advertisement

वेदांता समूह का ओडिशा के झारसुगड़ा में 18 लाख टन एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता वाला स्मेल्टर संयंत्र स्थित है। वित्तीय वर्ष 2024- 25 में इस संयंत्र से 18 लाख 29 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन दर्ज किया गया है। जबकि 2023- 24 में 17 लाख 84 हजार टन एल्यूमिनियम उत्पादन हुआ था। वेदांता का लांजीगढ़ में 2 मिलियन टन क्षमता वाला एल्यूमिना रिफाइनरी संयंत्र प्रचालन में हैं। इस संयंत्र से बालको एवं झारसुगड़ा के स्मेल्टर संयंत्र को एल्यूमिना पाउडर की आपूर्ति होती है।

57.53 फीसदी की है हिस्सदारी

देश के एल्यूमिनियम उत्पादन में वेदांता समूह की 57.53 फीसदी की हिस्सदारी है। वेदांता के अलावा पब्लिक सेक्टर के नालको (4.60 लाख टन) एवं निजी कंपनी हिंडाल्को (13.23 लाख टन) द्वारा एल्यूमिनियम उत्पादन किया जाता है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …