Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

WCL में सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन

रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया

Advertisement

WCL में दिनांक 28 अक्तूबर से 03 नवंबर 2024 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस सप्ताह के पूर्व वेकोलि में सतर्कता जागरूकता के सिद्धांत को रेखांकित करते हुए निबंध, भाषण, चित्रकला, रंगोली, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में वेकोलि के सतर्कता विभाग द्वारा दिनांक 19.10.2024 को प्रातः सतर्कता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मुख्यालय से प्रारंभ इस रैली को अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य कर्मियों को अपने कार्य में सतर्कता बरतने तथा नियमों का पालन करते हुए देश हित में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रेरित करना था। रैली के दौरान फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से लोगों को सतर्कता के विषय में जानकारी देने तथा बड़े स्तर पर जागरूकता निर्माण करने का प्रयास किया गया।

रैली में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जय प्रकाश द्विवेदी के साथ निदेशक (तकनीकी) श्री अनिल कुमार सिंह, निदेशक (वित्त एवं कार्मिक) श्री बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने साथ चल कर रैली का नेतृत्व किया। इस रैली में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी, उपाध्यक्षा श्रीमती सोनाली म्हेत्रे प्रमुखता से उपस्थित रही। रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट