Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल सतर्कता जागरूकता सप्ताह : SECL में वॉकाथॉन का हुआ आयोजन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह : SECL में वॉकाथॉन का हुआ आयोजन

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, सीवीओ एवं निदेशक मण्डल ने रैली को दिखाई हरी झंडी

Advertisement

बिलासपुर, 30 अक्टूबर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 (Vigilance Awareness Week) अंतर्गत एसईसीएल (SECL) में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया जिसमें 100 से अधिक अधिकारी- कर्मचारियों ने रन में हिस्सा लेकर सतर्कता जागरूकता का संदेश दिया।

रैली को सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ हिमांशु जैन द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।

एसईसीएल वसंत विहार कॉलोनी से शुरू होकर रन एसईसीएल मुख्यालय में समाप्त हुई। पूरे रन के दौरान प्रतिभागियों ने जोशो-खरोश के साथ भाग लेते हुए सतर्कता जागरूकता का संदेश दिया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: