एसईसीएल मुख्यालय सहित समस्त क्षेत्रों में मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 26 को होगा उद्घाटन

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ’’स्वतंत्र भारत /75ः सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’’ है।

बिलासपुर। 26 अक्टूबर से 01 नवंबर, 2021 तक एसईसीएल मुख्यालय सहित एसईसीएल के समस्त क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम ’’स्वतंत्र भारत /75ः सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता’’ है।

इसे भी पढ़ें : WCL में नौकरी के नाम पर फ़िर धोखाधड़ी का प्रयास, प्रबंधन ने कहा – जालसाजों से बच कर रहें बेरोजगार युवा

26 अक्टूबर की प्रातः 10.30 बजे सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्घाटन किया जाएगा जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सतर्कता जागरूकता की शपथ ली जाएगी। 27 अक्टूबर को प्रोक्यूरमेंट थ्रू जेम एण्ड आफलाइन टेण्डर विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 28 को स्टेक होल्डर मीट का आयोजन किया जाएगा एवं एक नवम्बर को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2021 का समापन सम्पन्न होगा।

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में “प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन” की शुरुआत की

सतर्कता जागरूकता 2021 अंतर्गत 20 अक्टूबर को महिला कर्मियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता, ग्रुप-1 कक्षा 6 से 8 तक एवं ग्रुप-2 कक्षा 9 से 12 तक के लिए ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता, क्वालिटी मैनेजमेंट पर सेमीनार का आयोजन किया गया था, वहीं 21 अक्टूबर के लिए महिला अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए वाक प्रतियोगिता, अधिकारियों के लिए वाक प्रतियोगिता एवं कक्षा 12वीं तक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के लिए ऑनलाईन ई-क्विज प्रतियोगिता, कर्मियों एवं परिजनों हेतु स्लोगन एवं कविता स्पर्धा, प्रेजेन्टेशन ऑन विजिलेन्स केस स्टडी का आयोजन किया गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing