Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : 75 भू- आश्रितों को मिला रोजगार, प्रदान किया गया नियुक्ति...

WCL : 75 भू- आश्रितों को मिला रोजगार, प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

WCL के CMD मनोज कुमार ने अपने संबोधन में रोज़गार प्राप्त कर रहे सभी भू-आश्रितों को WCL परिवार का हिस्सा बनने पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में 75 भू-आश्रितों को रोजगार प्रदान करते हुए नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में WCL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर WCL के CMD मनोज कुमार ने अपने संबोधन में रोज़गार प्राप्त कर रहे सभी भू-आश्रितों को WCL परिवार का हिस्सा बनने पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं एंव उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु मार्गदर्शन किया।

निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह ने भी भू-आश्रितों का WCL परिवार में स्वागत किया तथा आशा जताई कि नई भर्तियों के माध्यम से कार्य में गति आएगी।

कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (कार्मिक/मानव संसाधन विकास) पी. नरेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी भू-आश्रितों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

इस अवसर पर संचालन समिति की ओर से बी. रमन्ना ने अपना मंतव्य प्रस्तुत किया। समारोह में WCL संचालन समिति के सदस्य शिवकुमार यादव, फ़्रांसिस दारा, आशीष मूर्ति, सी. जे. जोसेफ़, एस. एच. बेग तथा एस. आर. गबाले विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट