Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : नए साल की शुरुआत में 75 भू-आश्रितों को मिला रोजगार...

WCL : नए साल की शुरुआत में 75 भू-आश्रितों को मिला रोजगार नियुक्ति पत्र

श्री कुमार तथा निदेशक (तकनीकी एवं कार्मिक)  जे. पी. द्विवेदी ने अपने संबोधन में सभी भू-आश्रितों को उनके उज्जवल भविष्य तथा नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में नव वर्ष 2024 के पहले दिन भूमि अधिग्रहण के एवज में 75 भू-आश्रितों को रोजगार नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक तकनीकी (संचालन) एवं (कार्मिक) जे. पी. द्विवेदी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री कुमार तथा निदेशक (तकनीकी एवं कार्मिक)  जे. पी. द्विवेदी ने अपने संबोधन में सभी भू-आश्रितों को उनके उज्जवल भविष्य तथा नववर्ष की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम के आरंभ में महाप्रबंधक (कार्मिक/मानव संसाधन विकास, प्रशासन,जनसंपर्क एवं सुरक्षा) पी. नरेंद्र कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर संचालन समिति की ओर से सी. जे. जोसेफ़ ने अपनी बात रखी।

समारोह में WCL संचालन समिति के सदस्य सर्वश्री शिवकुमार यादव, एस. एच. बेग, दीपक चौहान तथा अजय पाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारी एवं कर्मचारी बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक (औद्यो. सं.) विवेक सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट