Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : 75 भू-आश्रितों को रोजगार नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

WCL : 75 भू-आश्रितों को रोजगार नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी 75 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

Advertisement

नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) प्रबंधन द्वारा भूमि अधिग्रहण के एवज में 75 भू-आश्रितों को रोजगार नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

WCL मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक सभागृह में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशकगण दिनेश सिंह, जी. नागेश्वर राव, बी राजेश चंदर, पूनंभाई मकवाना, कामेश कांत आचार्य, अरुण कुमार उरांव, घनश्याम सिंह राठौर तथा अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे पी द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना एवं परियोजना) ए. के. सिंह तथा निदेशक (वित्त)  बिक्रम घोष विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी 75 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। समारोह में वेकोलि के संचालन समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट