Advertisement

अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी की सेवानिवृत्ति पर 31.01.2026 को वेकोलि (WCL) की ओर से भावभीनी विदाई दी गई।

वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वागतोपरांत अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने कोल इण्डिया लिमिटेड में अपने चार दशक के सेवाकाल के दौरान सबके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कोयला उद्योग में आए परिवर्तन के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए निरंतर कार्य करने से सफलता अवश्य प्राप्त होती है। उन्होंने कर्तव्यपरायणता, अनुशासन एवं समयबद्धता को कार्य में सफलता के लिए आवश्यक मूलमंत्र बताया।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (योज. एवं परि.) श्री संदीप परांजपे, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने अपने उद्बोधन में श्री द्विवेदी को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

Advertisement

कार्यक्रम में झंकार महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती आभा द्विवेदी तथा उपाध्यक्षा श्रीमती रोज़लीन घोष, श्रीमती रीना पांडे, श्रीमती श्रुति परांजपे एवं डॉ. सोनाली म्हेत्रे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement