Thursday, January 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल अमेरिका में आयोजित MINExpo International 2024 में WCL सीएमडी द्विवेदी होंगे शामिल

अमेरिका में आयोजित MINExpo International 2024 में WCL सीएमडी द्विवेदी होंगे शामिल

इस माइन-एक्सपो की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस में खनन क्षेत्र की कंपनियां, रिसर्च करने वाली संस्थाएं तथा इस क्षेत्र के स्पलायर आदि शामिल होंगे

Advertisement

अमेरिका के लास वेगास, निवडा में 24 से 29 सितंबर, 2024 तक आयोजित MINExpo International 2024 में वेकोलि के सीएमडी जे. पी. द्विवेदी भाग लेंगे। यह माइन-एक्सपो, खदानों में प्रयोग की जा रही तकनीकी पर केन्द्रित है तथा इस में 20 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इस माइन-एक्सपो की महत्वपूर्ण बात यह है कि इस में खनन क्षेत्र की कंपनियां, रिसर्च करने वाली संस्थाएं तथा इस क्षेत्र के स्पलायर आदि शामिल होंगे, जिससे इस एक कार्यक्रम में दुनिया भर में कोयला खनन में इस्तेमाल की जाने वाली नवीनतम तकनीकी एवं रिसर्च की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

इस माइन-एक्सपो में कोल-गैसीकरण (Coal Gasification) के विभिन्न पहलुओं पर सत्र रखे गए है। 30 सितंबर, 2024 को श्री द्विवेदी ‘कोल इंडिया का परिचय एवं भारत में गैसीकरण का व्यावसायीकरण’ विषय पर आयोजित सत्र में बतौर वक्ता सहभागी होंगे।

इस दौरान जे. पी. द्विवेदी माइन-क्लोशर पर आधारित स्टडी-टूर में भी भाग लेंगे। यह स्टडी-टूर अमेरिका के ईस्टर्न अपालाचिया क्षेत्र में आयोजित की गई है। श्री द्विवेदी अमेरिका के लिए रवाना हो चुके है ।

Advertisement
Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …