वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), नागपुर के मानव संसाधन विकास विभाग के अंतर्गत, स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित सुरक्षा विभाग के लिए बेसिक सुरक्षा प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2025.05 का दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राहुल श्रीमाने, पुलिस निरीक्षक, महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा महामंडल, मुंबई ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मृदुला लाड़, सहायक पुलिस निरीक्षक एवं ले. क. (डॉ) विक्रांत मलहन मुख्य सुरक्षा अधिकारी, WCL कार्यक्रम में उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री राहुल श्रीमाने ने अपने संबोधन में प्रशिक्षण पूर्ण कर रहे अभ्यर्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें पेशेवर प्रतिबद्धता, अनुशासन व ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
ले. क. (डॉ) विक्रांत मलहन ने अपने वक्तव्य में कंपनी की सुरक्षा, टीम भावना तथा कार्यस्थल पर प्रोफेशनलिज़्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके पश्चात राहुल श्रीमाने द्वारा जय प्रकाश द्विवेदी, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक,वेकोलि से भेंट कर वेकोलि सुरक्षा सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा की एवं ICCC intrigateted command and control center का भी दौरा किया।









