Saturday, May 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : सुरक्षा विभाग का दीक्षांत समारोह, 70 सुरक्षा कर्मियों ने दी...

WCL : सुरक्षा विभाग का दीक्षांत समारोह, 70 सुरक्षा कर्मियों ने दी परीक्षा

विभिन्न क्षेत्रों से आए 70 सुरक्षाकर्मियों ने सर्वप्रथम एक सुसज्जित गार्ड ऑफ ऑनर एवं ड्रिल टेस्ट की परीक्षा दी।

Advertisement

नागपुर, 28 जुलाई : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के सुरक्षा विभाग ने आज  28 जुलाई 2023 को 2023.6 सुरक्षा बैच दीक्षांत समारोह कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए 70 सुरक्षाकर्मियों ने सर्वप्रथम एक सुसज्जित गार्ड ऑफ ऑनर एवं ड्रिल टेस्ट की परीक्षा दी।

उल्लेखनीय है कि इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह छठा मूल प्रशिक्षण कार्यक्रम था जिसमे प्रशिक्षु वर्ग को सुरक्षा संबंधित जानकारी, ड्रिल, परेड, आधुनिक तकनीक एवं हथियार ज्ञान प्रदान किया गया।

परेड का निरीक्षण WCL के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ले.क.विक्रान्त मलहन ने सलामी पश्चात लिया और सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सुरक्षाकर्मियों को निडर हो कर और साहस से अपनी ड्यूटी करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में WCL कौशल विकास केन्द्र, इंदौरा के प्राचार्य रामु मुख्य रूप से हाजिर थे। कार्यक्रम समारोह में सर्वश्रेष्ठ किवायत राहुल मासकारे, सर्वश्रेष्ठ धावक सचिन साहू, सर्वश्रेष्ठ शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्तकरता अजय शेंडे एवं सर्वश्रेष्ठ ड्रिल से प्रशिक्षिवर्ग अमोल कोठारे को खिताब प्रदान किए गए।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन एस. डी. खादिकर, ए.एस.एस.आई, तुलसीराम गुरगुसे तथा WCL मुख्यालय के विशाल भोंसले एवं श्री गजभिए द्वारा संपन्न किया गया।

अंत में सभी सुरक्षाकर्मियों ने WCL के मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा एवं सार्वजनिक उपक्रम की सुरक्षा करने हेतु शपथ ग्रहण भी करी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: