Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : निदेशक HR डॉ. पांडे ने युवा अधिकारियों के साथ संवाद...

WCL : निदेशक HR डॉ. पांडे ने युवा अधिकारियों के साथ संवाद किया

कुछ युवा अधिकारियों द्वारा निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे से प्रश्न पूछे गए, जिनका समाधान उन्होंने अत्यंत प्रभावी रूप से किया।

Advertisement

नागपुर, 16 जुलाई। बुधवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के  वणी क्षेत्र में “तेजस कार्यक्रम” के अंतर्गत निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा वणी, वणी नॉर्थ, माजरी क्षेत्र एवं केंद्रीय कार्यशाला के युवा अधिकारियों (Gen-Z) के साथ परस्पर संवाद किया गया।

इस कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे के साथ उनके तकनीकी सचिव श्री ए. के. सिंह, वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सब्यसाची डे, वणी नॉर्थ के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री एम. संजीव रेड्डी, माजरी क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री विकास अग्रवाल, केंद्रीय कार्यशाला के महाप्रबंधक श्री आर. वी. आर. पसुमुर्थी तथा वणी क्षेत्र के महाप्रबंधक (संचालन) श्री सुजीत पिशारोडी एवं क्षेत्रीय मानव संसाधन अधिकारी श्री समीर बरला उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में कुल 197 अधिकारी उपस्थित रहे। निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने सभी युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं कार्यक्षमता वृद्धि हेतु निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी एवं विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

कुछ युवा अधिकारियों द्वारा निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे से प्रश्न पूछे गए, जिनका समाधान उन्होंने अत्यंत प्रभावी रूप से किया। सभी युवा अधिकारियों ने इस प्रकार के प्रेरणादायक कार्यक्रम के आयोजन हेतु निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा की।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट