Sunday, June 28, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL : खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएमडी एवं सीआईएसएफ कमांडेंट...

WCL : खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएमडी एवं सीआईएसएफ कमांडेंट के बीच हुई चर्चा

CISF के वरीय कमांडेंट ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए अपनी जिम्मेदारी के प्रति आश्वासन प्रकट किया

Advertisement

WCL के छिंदवाड़ा यूनिट के वरीय कमांडेंट दिनेश दहिवाडकर ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जयप्रकाश द्विवेदी एवं निदेशक (मानव संसाधन) डॉ हेमंत शरद पांडे से WCL मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात की।

बैठक में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के पेंच एवं कन्हान संबंधित महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा और सुरक्षा को और सुदृढ़ करने हेतु निदेशक द्वारा दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के वरीय कमांडेंट ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को भेंट स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए अपनी जिम्मेदारी के प्रति आश्वासन प्रकट किया। वर्तमान में CISF के 488 सशस्त्र सुरक्षाकर्मी खदानों की रक्षा में तैनात हैं।

बैठक का संचालन ले.क.(डॉ) विक्रान्त मलहन, विभागाध्यक्ष (सुरक्षा)/मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें