Advertisement

नागपुर, 02 मई। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लमिटेड (WCL) में आयोजित एक समारोह में भूमि अधिग्रहण के एवज में 68 भू-आश्रितों को रोजगार नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में WCL के निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

समारोह में WCL के संचालन समिति के सदस्यगण श्री शिव कुमार यादव, श्री शरद धांडे, श्री एस. एच. बेग तथा श्री सतीश गबाले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री एस. एच. बेग ने संचालन समिति की ओर से अपनी बात राखी । कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मानव संसाधन/औ. सं) श्री एल. के. तिर्के सहित महाप्रबंधकगण उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
Advertisement