नागपुर, 13 फरवरी। अंततः वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के चेयरमैन- कम- मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) पद के लिए साक्षात्कार हो गया और परिणाम भी जारी कर दिया गया। सीएमडी पद के लिए डा. हेमंद शरद पाण्डेय के नाम की अनुशंसा की गई है।
लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने 13 फरवरी, 2026 को डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किया। कुल 12 अधिकारी साक्षात्कार में सम्मिलित हुए। पीईएसबी ने डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए डा. हेमंद शरद पाण्डेय के नाम की अनुशंसा जारी की। डा. हेमंद शरद पाण्डेय डब्ल्यूसीएल में ही निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं।
एक फरवरी से एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन डब्ल्यूसीएल सीएमडी के पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी जय प्रकाश द्विवेदी 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए थे। डब्ल्यूसीएल के सीएमडी पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड ने 28 अप्रेल, 2025 को विज्ञापन जारी किया था, लेकिन साक्षात्कार का आयोजन नहीं किया जा सका था।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









