Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर WCL ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए प्रदान की 35.09...

WCL ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए प्रदान की 35.09 लाख रुपए की वित्तीय सहायता

वेकोलि द्वारा Gamma Irradiation Facility की स्थापना से उपरोक्त वर्णित रोगियों को टीए-जीएचडी की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जे पी द्विवेदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्य समिति सदस्य भैय्याजी जोशी तथा कार्यकारी निदेशक AIIMS, नागपुर डॉ.(प्रा.) प्रशांत जोशी ने नागपुर स्थित डॉ हेडगेवार ब्लड बैंक में Gamma Irradiation Facility का उद्घाटन किया।

वेकोलि द्वारा सीएसआर फंड से डॉ. हेडगेवार ब्लड बैंक में Gamma Irradiation Facility की स्थापना के लिए 35.09 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। डॉ. हेडगेवार ब्लड सेंटर एनएबीएच मान्यता के साथ मध्य भारत का एक प्रसिद्ध ब्लड सेंटर है।

इस अवसर पर उदघाटन समारोह में महाप्रबंधक (कल्याण/सीएसआर), वेकोलि ए के सिंह, वेकोलि के कल्याण/सीएसआर विभाग के अधिकारी, डॉ हेडगेवार ब्लड बैंक, नागपुर के अधिकारी तथा कर्मी प्रमुखता से उपस्थित थे। डॉ हेडगेवार ब्लड बैंक, नागपुर ने वित्तीय सहायता के लिए वेकोलि के प्रति आभार प्रकट किया।

विदित हो की, Gamma Irradiation रक्त में निष्क्रिय टी-लिम्फोसाइट्स (एक प्रकार की श्वेत रक्त कोशिका जो प्रतिरक्षा प्रणाली का हिस्सा है) पर की जाने वाली एक प्रक्रिया है जो रक्त के घटकों में मौजूद ट्रांसफ्यूजन से जुड़े ग्राफ्ट बनाम होस्ट रोग (टीए-जीवीएचडी) को रोकने के लिए होती है।

Advertisement

वेकोलि द्वारा की गई वित्तीय सहायता में Gamma Irradiator (Civil & Electrical), dosimeters, radiation, Survey Meter & other requirements like manpower training and dosimeter testing जैसी आवश्यकताएं शामिल हैं। Irradiated blood विकिरणित रक्त उन रोगियों में रुग्णता को काफी कम कर देगा जिन्हें एकाधिक ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है, जैसे की समय से पहले बच्चे, अंतर्गर्भाशयी और नवजात एक्सचेंज ट्रांसफ्यूजन, प्रतिरक्षा-समझौता रोगी, कीमोथेरेपी, प्लेटलेट और अंग प्रत्यारोपण प्राप्तकर्ता।

डॉ. हेडगेवार रक्त केंद्र में वेकोलि द्वारा Gamma Irradiation Facility की स्थापना से उपरोक्त वर्णित रोगियों को टीए-जीएचडी की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: