Monday, February 16, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL ने दर्ज किया स्थापना से अब तक का सर्वोच्च कर पूर्व...

WCL ने दर्ज किया स्थापना से अब तक का सर्वोच्च कर पूर्व लाभ

ज्ञात हो कि वेकोलि, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में 47 से अधिक खदानों का संचालन कर रही है। वर्तमान में, कंपनी में, 32,685 कर्मचारी कार्यरत हैं।

DF Bickram Ghosh
Advertisement

नागपुर, 03 जून, 2025: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की एक अनुषंगी कंपनी, ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अपनी स्थापना से लेकर अब तक का सर्वोच्च कर पूर्व लाभ (Profit Before Tax) दर्ज करते हुए एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की है।

वित्त वर्ष 2024-25 में वेकोलि ने ₹4375.55 करोड़ का कर पूर्व लाभ अर्जित किया, जो कि पिछले वित्त वर्ष के ₹4181.67 करोड़ की तुलना में 4.64% अधिक है। यह उपलब्धि कोयला उत्पादन में ऐतिहासिक वृद्धि, परिचालन दक्षता में उल्लेखनीय सुधार तथा विद्युत एवं गैर-विद्युत क्षेत्रों से सशक्त मांग के परिणामस्वरूप संभव हो सकी है।

वेकोलि के निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह आंकड़ा केवल एक आर्थिक उपलब्धि नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत वेकोलि की प्रतिबद्धता, समर्पण एवं टीम वर्क का प्रतीक है।” उन्होंने आगे बताया कि यह उपलब्धि कंपनी के द्वारा अपनाई गई रणनीतिक पहलों, जिनमें नई खदानों की शुरुआत, तकनीकी आधुनिकीकरण, तथा पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित योजनाएं आदि से संभव हुई है।

वेकोलि की यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है जब देश ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने एवं कोयला आयात पर निर्भरता को घटाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहा है। वेकोलि का यह प्रदर्शन, कोल इंडिया लिमिटेड के 2030 तक 1 अरब टन (One Billion Tonne) वार्षिक कोयला उत्पादन के लक्ष्य की पूर्ति में अहम भूमिका निभाएगा।

Advertisement

ज्ञात हो कि वेकोलि, महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश में 47 से अधिक खदानों का संचालन कर रही है। वर्तमान में, कंपनी में, 32,685 कर्मचारी कार्यरत हैं। जहाँ एक ओर वैश्विक स्तर पर कोयला उद्योग पर्यावरणीय दायित्वों की कसौटी पर खरा उतरने के प्रयास कर रहा है, वहीं वेकोलि ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इको-फ्रेंडली खनन, भूमि पुनर्वास और ग्रीन बेल्ट विकास जैसी पहलों को प्राथमिकता दी है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …