नागपुर, 24 अगस्त। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 को महाराष्ट्र में पहला चरण पूरा हो गया। हिंद मजदूर सभा (HMS) इस बार रिकार्ड बढ़त की ओर नजर आ रहा है।
सदस्यता सत्यापन के पहले चरण में एचएमएस को 9297 कामगारों का समर्थन मिला है। 7880 के आंकड़े के साथ भारतीय मजदूर संघ दूसरे स्थान पर है। एचएमएस को 1417 सदस्यों की बढ़त है।
एटक के खाते में 5215 तथा इंटक से 2455 सदस्य जुड़े हैं। यूनियन सदस्यता सत्यापन द्वितीय चरण 8 एवं 9 सितम्बर को होगा।
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में दबदबा बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









