नागपुर, 08 सितम्बर। सोमवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (HMS) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 का दूसरा चरण शुरू हुआ। द्वितीय चरण में भी एचएमएस (HMS) ने बढ़त कायम रखी है।
सदस्यता सत्यापन के दूसरे चरण में एचएमएस को 744 कामगारों का समर्थन मिला है। 545 के आंकड़े के साथ भारतीय मजदूर संघ (BMS) दूसरे स्थान पर है। दूसरे चरण में एचएमएस को 199 सदस्यों की बढ़त मिली है। एटक के खाते में 387 तथा इंटक से 140 सदस्य जुड़े हैं। यूनियन सदस्यता सत्यापन का द्वितीय 9 सितम्बर को समाप्त होगा।
प्रथम एवं द्वितीय चरण के पहले दिवस तक एचएमएस 10 हजार 247 सदस्यों का समर्थन मिला है। जबकि बीएमएस से 8606 सदस्य जुड़े हैं। इस तरह एचएमएस 1641 सदस्यों के अंतर से आगे है।
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में दबदबा बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









