नागपुर, 09 सितम्बर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 पूरा हो गया। हिंद मजदूर सभा (HMS) ने लगातार 5वें वर्ष भी पहला स्थान प्राप्त किया है। बीएमएस को बड़े अंतर से पिछड़ना पड़ा है।
इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के छात्रों को करेगा सहयोग
मंगलवार को यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 का द्वितीय चरण पूरा हो गया। इसके साथ ही वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में हिंद मजदूर सभा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है।
यूनियन सदस्यता सत्यापन 2025 में एचएमएस से 10,699 सदस्य जुड़े हैं। जबकि भारतीय मजदूर संघ (BMS) को 9,056 सदस्यों का समर्थन मिला है। इस तरह एचएमएस ने इस साल रिकार्ड 1643 की बढ़त बनाई है। एटक के खाते में 5,998 तथा इंटक को 2,776 कामगारों का समर्थन मिला है।
इसे भी पढ़ें : SCCL : बर्खास्त किए गए 43 माइनिंग इंजीनियर्स को किया गया बहाल
इस साल 29 हजार 676 कामगारों में 28 हजार 529 ने सदस्यता सत्यापन में भागीदारी की। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में एचएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोयला श्रमिक सभा के केन्द्रीय अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में पांच साल से दबदबा बना हुआ है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









