Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही समीक्षा बैठक...

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही समीक्षा बैठक सम्पन्न

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

Advertisement

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नागपुर (कार्यालय-2) की छमाही समीक्षा बैठक वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता श्री जे. पी. द्विवेदी, अध्यक्ष, नराकास (का.-2) एवं सीएमडी, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने की। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सुस्मिता भट्टाचार्य, संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग – गृह मंत्रालय, वेकोलि के निदेशक (तकनीकी) श्री ए, के, सिंह तथा प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-II श्री अक्षय मोहन खंडारे उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए नराकास (का.-2) के अध्यक्ष एवं सीएमडी डब्ल्यूसीएल श्री जे. पी. द्विवेदी ने कहा कि हिंदी देश की अखंडता में अपनी सार्थक भूमिका निभाती है। उन्होंने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को आवश्यक बताते हुए सभी सदस्य कार्यालयों को अधिक-से-अधिक कार्य राजभाषा हिन्दी में करने और गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस दिशा में सबके सहभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक इस्तेमाल पर बल दिया।

डॉ. सुस्मिता भट्टाचार्य, संयुक्त निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग – गृह मंत्रालय ने नराकास के सदस्य कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी कार्यालयों में प्रचार, प्रसार, प्रेरणा तथा प्रोत्साहन के जरिए हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की बात की।

Advertisement

बैठक में प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-II श्री अक्षय मोहन खंडारे तथा वेकोलि के निदेशक (तकनीकी) श्री ए. के. सिंह ने भी अपने विचार रखे। वेकोलि के राजभाषा प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) श्री आर. के. सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए नराकास द्वारा किए कार्यों के विषय में विस्तार से बताया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई एवं आम सहमति बनी। इस अवसर पर सदस्य कार्यालयों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान नराकास (का.-2) के सदस्य कार्यालयों / विभागों के प्रमुख सहित सदस्य कार्यालयों के राजभाषा अधिकारी एवं अनुवाद अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वेकोलि के प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री मिलिंद चहांदे तथा धन्यवाद ज्ञापन वीएनआयटी के ओएसडी (हिंदी) श्री एस. पी. सिंह ने किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: