Thursday, January 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल असम के कोयला खदान हादसे के बचाव अभियान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड...

असम के कोयला खदान हादसे के बचाव अभियान में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीम शामिल

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बचाव टीम को कोल इंडिया लिमिटेड लिमिटेड की सभी सहायक कंपनियों में सबसे बेहतरीन माना जाता है।

Advertisement

असम के पहाड़ी जिला डिमा हसाओ के उमरांग्सू से 25 किमी दूर असम-मेघालय के सीमावर्ती क्षेत्र में हुए कोयला खदान हादसे के बचाव अभियान में अब वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की टीम शामिल है।

8 जनवरी, 2025 को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) की पांच सदस्यीय टीम भारतीय वायु सेना के C-130 हरक्यूलिस विमान से घटना स्थल के लिए नागपुर से रवाना हुई।

इसे भी पढ़ें : लक्ष्मा रेड्डी अंकल… Absent हैं सर!, कोल पेंशन फंड की मजबूती संबंधी बैठक का मामला

टीम अपने साथ सबमर्सिबल पंप, जो प्रति मिनट 500 गैलन पानी को 150 मीटर की ऊंचाई से पंप कर सकता है, एक जटिल केबल नेटवर्क, स्टार्टर आदि के साथ रवाना हुई है। हैवी ड्यूटी सबमर्सिबल पंप का उद्देश्य घटना स्थल पर स्थापित करना है, जहां खनिक फंसे हुए हैं। इस पंप के जरिए पानी को बाहर निकाला जाएगा। इस विकल्प को कामगारों को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मदद के लिए आए आपातकालीन कॉल के अनुरूप तयारी तथा उपकरणों की व्यवस्था कर, मात्र चार घंटे में टीम को असम के लिए रवाना किया।

घटना स्थल से आयी जानकारी के अनुसार वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीम ने पहुँचते ही बचाव कार्यों में सक्रीय सहभाग देते हुए, अपने कार्य को प्रारंभ कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : उच्च स्तरीय समिति की बैठक : CIL के वालेंटियरी कंट्रीब्यूशन बढ़ाने को लेकर हुई चर्चा

टीम का नेतृत्व प्रबंधक (इ एंड एम) सुरेश सिंह गौड़ कर रहे है। उनके साथ फोरमैन श्री दिलीप कीनेकर, फिटर्स दिलीप नागराल, गुरजीत और अजय बोंडे टीम में शामिल हैं।

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की बचाव टीम को कोल इंडिया लिमिटेड लिमिटेड की सभी सहायक कंपनियों में सबसे बेहतरीन माना जाता है। इससे पहले, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की टीम ने उत्तराखंड में एक सुरंग में फंसे हुए लोगों को बचाने में भी अपना महत्वपूर्ण सहभाग दिया था।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …