Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WIPS की 35वीं राष्ट्रीय बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट...

WIPS की 35वीं राष्ट्रीय बैठक में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट उपक्रम पुरस्कार

यह पुरस्कार महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया किशोर रहाटकर एवं स्कोप के महानिदेशक श्री अतुल सोबती द्वारा प्रदान किया गया।

Advertisement

विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) की 35वीं राष्ट्रीय बैठक के दौरान वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) को द्वितीय सर्वोत्कृष्ट उपक्रम पुरस्कार से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 13 प्रतिभागियों के बीच वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया किशोर रहाटकर एवं स्कोप के महानिदेशक श्री अतुल सोबती द्वारा प्रदान किया गया। वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वेस्टर्न रीजन) की अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा टेमुर्निकर, श्रीमती मेधा हरदास, श्रीमती ज्योति वर्मा, सुश्री अंकिता घोष एवं अन्य विप्स की सदस्यों ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

पुरस्कार जीतने के उपरान्त, विप्स डब्लूसीएल की टीम ने सीएमडी, डब्लूसीएल, श्री जे. पी. द्विवेदी एवं निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे से दिनांक 21.02.2025 को भेंट कर उन्हें अपने कार्यों की जानकारी दी I श्री जे. पी. द्विवेदी ने विप्स डब्लूसीएल को बधाई देते हुए उनके द्वारा वर्ष भर किए सकारात्मक कार्यों की सराहना की। उन्होंने विप्स के सभी सदस्यों से अपना उत्कृष्ट कार्य जारी रखने को कहा।

WIPS की राष्ट्रीय बैठक में वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (वेस्टर्न रीजन) की अध्यक्षा एवं मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) श्रीमती अनुपमा टेमुर्णिकर को आगामी कार्यकाल वर्ष 2025-2027 के लिए विप्स की राष्ट्रीय महासचिव के रूप में चुना गया है।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट