WHO प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा – वर्ष 2022 में कोविड महामारी समाप्त हो जाएगी

श्री घेबियस ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोविड एकमात्र ऐसी चुनौती नहीं है, जिसका सामना दुनिया को अगले साल करना होगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा है कि वर्ष 2022 में कोविड महामारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने एक संदेश में कहा है कि कोई भी देश महामारी से बाहर नहीं है हमारे पास इस महामारी की रोकथाम के लिए कई नए साधन हैं।

श्री घेबियस ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोविड एकमात्र ऐसी चुनौती नहीं है, जिसका सामना दुनिया को अगले साल करना होगा। उन्‍होंने कहा कि लाखों लोग नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन की सेवाएं, संचारी और गैर-संचारी रोगों के उपचार से चूक जाते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में महामारियों का सामना करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया को मदद पहुंचाने के उद्देश्‍य से नई जैविक सामग्री साझा करने के लिए बायोहब सिस्टम की स्थापना की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing