कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया है। बीएस येदियुरप्पा 78 वर्ष के हो गए थे। ऐसे में आलाकमान ने उनसे सेहत को ध्यान में रखते हुए फैसला लेने के लिए कहा था। इन सबके बीच चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

येदियुरप्पा के इस्तीफा के साथ ही दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रभारी अरुण सिंह के बीच बातचीत हो रही है। कहा जा रहा है कि विधायकों की बैठक के बाद ही नए मुख्यमंत्री का चयन होगा। इसके लिए पर्यवेक्षक की टीम की घोषणा आलाकमान की ओर से की जाएगी।

इन सबके बीच खदान मंत्री मुरुगेश निरानी दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुरुगेश निरानी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा है। कर्नाटक में सबसे प्रभावशाली लिंगायत समुदाय है जिससे वे येदियुरप्पा आते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर वह सबसे आगे चल रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय कोयला व खान मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मुख्यमंत्री की रेस में है। प्रह्लाद जोशी को संघ और नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह का बेहद भरोसेमंद माना जाता है। ऐसे में अगर प्रह्लाद जोशी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

साथ ही साथ कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के महासचिव सीटी रवि भी मुख्यमंत्री की रेस में है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing