अदाणी ग्रुप (Adani Group) कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) को खरीद रहा है। इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने के साथ ही, रियल एस्टेट सेक्टर में यह माना जा रहा है कि अदाणी रियल्टी जल्द ही उत्तर भारत के सबसे बड़े जमीन हिस्से और चुनिंदा प्रीमियम प्रोजेक्ट्स पर नियंत्रण पा सकती है। यह कदम अदाणी समूह की उत्तर भारत के रियल एस्टेट बाजार में आधिकारिक और मजबूत एंट्री माना जा रहा है।
डील से जुड़े लोगों के अनुमान के मुताबिक, अदाणी समूह को करीब 3,500-4,000 एकड़ तक की जमीन और उससे जुड़े प्रोजेक्ट्स का नियंत्रण मिल सकता है।
यह जमीन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास और जेपी स्पोर्ट्स सिटी क्षेत्र में फैली हुई है। ये आंकड़े बाजार के अनुमान और पहले के दिवालिया मामलों पर आधारित हैं।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
स्रोत : जागरण









