बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में महिला टीम ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में भारत स्वर्ण पदक के लिए दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगा।

जूडो में महिलाओं के 48 किलोग्राम भारवर्ग में आज सुशीला लिकमाबाम फाइनल मैच खेलेंगी। आज ही सुचिका तरियाल, विजय सिंह यादव और जसलीन सिंह सैनी अपने कांस्य पदक मुकाबले खेलेंगे।

स्क्वॉश में सुनयना सारा कुरुविला ने महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मुक्‍केबाजी में अमित पंघाल और हसामुद्दीन अपने-अपने वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

हॉकी में अब से कुछ देर बाद पुरुषों के पूल-बी में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। बैडमिंटन के मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत का सामना सिंगापुर से और टेबल टेनिस में पुरुषों के सेमीफाइनल में भारत का सामना नाइजीरिया से होगा। भारत अंक तालिका में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ छठे स्थान पर है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing