Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

WCL में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने पर्यावरण ध्वज फहराया तथा कर्मियों को पर्यावरण - संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई.

Advertisement

नागपुर, 06 जून। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) मुख्यालय में वृक्षारोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में निदेशक (कार्मिक) डॉ संजय कुमार तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम है, जिसे सोशल मीडिया हैशटैग के साथ साझा किया गया है.

कार्यक्रम के प्रारंभ में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने पर्यावरण ध्वज फहराया तथा कर्मियों को पर्यावरण – संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई. तत्पश्चात् महाप्रबंधक (पर्यावरण) ए के दीक्षित ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल के संदेश का वाचन किया. इसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण की आवश्यक्ता को बताते हुए, अजय मधुकर म्हेत्रे ने कहा की, हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि पर्यावरण से हम है, हम से पर्यावरण नही.

टीम वेकोलि को संबोधित करते हुए डॉ संजय कुमार ने टीम वेकोलि के सभी सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की अपील की। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने पर अपनी बात रखी. उन्होंने अपने संबोधन में 3 ‘त्’ त्मकनबम (कम उपयोग), त्मबलबसम (पुनः चक्रण) तथा त्मनेम (पुनः उपयोग) के महत्व को बताते हुए, पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने की बात रखी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन सभी की नैतिक जिम्मेदारी है एवं हमे इस जिम्मेदारी का शत प्रतिशत वहन करना चाहिए. संबोधन के बाद डॉ. कुमार, श्री म्हेत्रे तथा वरिष्ठ अधिकारीयों ने मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया.

कार्यक्रम के अंत में कर्मियों और बच्चों के लिए आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को परितोषक वितरण किया गया। मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रों तथा इकाइयों में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण शपथ दिला पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री मिलिंद चहांदे, प्रबंधक (जनसंपर्क) ने किया।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: