Yashwant Sinha
Yashwant Sinha

नई दिल्ली, 21 जून। तृणमूल कांग्रेस नेता यशवंत सिन्हा ने आज उन खबरों के बीच तृणमूल कांग्रेस पार्टी छोड़ दी कि पार्टी उन्‍हें राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार के रूप में उनके नाम का प्रस्ताव करने वाली है।

एक ट्वीट में श्री सिन्हा ने कहा कि अब समय आ गया है कि एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए पार्टी से अलग होकर विपक्ष की एकता के लिए काम किया जाए।

राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार का फैसला करने के लिए विपक्षी नेताओं की आज नई दिल्ली में बैठक होने वाली है। इससे पहले पिछले सप्‍ताह हुई बैठक में 17 दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

इस बीच, भाजपा संसदीय बोर्ड की भी आज बैठक होने वाली है, जहां राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप दिये जाने की संभावना है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह को राष्‍ट्रपति उम्मीदवार का नाम तय करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ चर्चा की है। भाजपा ने चुनाव की निगरानी के लिए 14 सदस्यीय प्रबंधन समिति बनाई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing