इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के चौदहवें सत्र के लिए चेन्नई में नीलामी चल रही है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस आई. पी. एल. की नीलामी में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। अब तक 28 खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इनमें से 11 विदेशी हैं और 17 भारतीय हैं। कुल 61 खिलाड़ियों की आज नीलामी होनी थी। इसके लिए 292 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।

इस सीजन में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की तरफ से खेलेंगे। जबकि न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन को बेंगलुरु ने खरीदा है। वहीं, भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई ने खरीदा।

  • Website Designing