कोरबा (आईपी न्यूज)। शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव आरपी मंडल धान खरीदी की व्यवस्था पर कोरबा जिले की कलेक्टर को वेरी गुड बोल गए। अपने संक्षिप्त प्रवास पर सुबह कोरबा पहुंचे सीएस ने कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने धान बेचने आये किसानों से भी बात की और पूछा – कोई समस्या है क्या? किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया किसान बोले टोकन के हिसाब से समय पर खरीदी हो रही है। व्यवस्था अच्छी है कोई समस्या नहीं है। चीफ सेकेट्री ने किसानों के इस संतुष्टि भरे जवाब पर व्यवस्थाओं के लिए पास खड़ी कलेक्टर किरण कौशल को वेरी गुड कहा और धान खरीदी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा की।
इस दौरान खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव पी. अंबलगन, मार्कफेड की एमडी शम्मी आबिदी सहित एसपी जितेन्द्र सिंह मिणा, अपर कलेक्टर संजय आग्रवाल आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। धान खरीदी के केंद्र पर अधिकारियों ने खरीदे गए धान के बोरों को रेंडमली निकालकर तौल कराया और वजन सही पाया। मार्कफेड की एमडी ने केंद्र पर धान खरीदी से सम्बंधित रिकार्डो, स्टॉक पंजी, उठाव आदि की जांच की। उन्होंने बारदानों के गठानों की भी गिनती कर सत्यापन किया। खाद्य सचिव ने खरीदी के लिए मिले खाली बारदानों को तौल कर उनका वजन भी चेक किया। अधिकारियों ने धान की बोरियों से भरी गाड़ी का भी केंद्र पर निरीक्षण किया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को देखा और केंद्र संचालक को लोड गाड़ी का फोटो खींचकर साफ्टवेयर पर अपलोड करने के बाद ही गाड़ी को कस्टम मिलिंगध्संग्रहण केंद्र के लिए रवाना के निर्देश दिए।
क्रूज के जरिए सतरेंगा से बांगो बांध तक गए


इसके पूर्व मुख्य सचिव हेलीकाप्टर से सतरेंगा पहुंचे। यहां पर उन्होंने बांगो के कैचमेंट एरिया जायजा लिया। क्रूज के जरिए अधिकारियों के साथ बांगो डेम तक पहुंचे। सीएस के दौरे के लिए धमतरी के गंगरेल से निजी कंपनी का सौ साीटर क्रूज मंगाया गया था। उन्होंने पर्यटन सचिव पी. अंबलगन तथा कलेक्टर किरण कौषल को बांगो के कैचमेंट एरिया को छत्तीसगढ़ का नम्बर वन टूरिज्म स्पॉट बनाने की तैयारी करने का निर्देष दिया।

  • Website Designing