कोरबा (IP News). बालकोनगर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य राजकुमार तिवारी का रविवार की शाम निधन हो गया। अपोलो, बिलासपुर मेें उन्होंने अंतिम सांस ली। यहां उनका उपचार चल रहा था। 2 जुलाई का उन्हेे हार्ट अटैक आया था। पहले कोरबा स्थित न्यू कोरबा हाॅस्पिटल में दाखिल कराया गया था। स्थिति ंगंभीर होने पर उन्हेें अपोलो रेफर किया गया था। उनका अंतिम संस्कार गृहग्राम सरिया जिला रायगढ़ में 6 जुलाई को किया जाएगा। पत्नी कोरबा के करतला ब्लाॅक में स्थित भिलाईखुर्द शासकीय विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके दो सुपत्र हैं। राजकुमार तिवारी पूर्व में भैंसमा में व्याख्याता थे। पदोन्नत होने के बाद उन्होंने रायगढ़ जिले के तमनार में बीईओ की जवाबदारी संभाली। इसके बाद वे कोरबा जिले के शहर में स्थित शासकीय उमावि पीडब्ल्यूडी में प्राचार्य रहे। यहां से वे कटघोरा, पाली स्थिति हायर सेकेंडरी विद्यालय प्राचार्य बने। वर्तमान में उनकी पदस्थापना बालकोनगर के विद्यालय में थी। जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय ने प्राचार्य राजकुमार तिवारी के निधन को शिक्षा जगत के लिए क्षति बताया और उनके परिवार के प्रति अपने शोक संवेदना व्यक्त की ।

  • Website Designing