Thursday, April 30, 2026
Home News एसईसीएल DAV पब्लिक स्कूल वसंत विहार का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

एसईसीएल DAV पब्लिक स्कूल वसंत विहार का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

10वीं के छात्रों में से 43 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 91 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है।

Advertisement

बिलासपुर, 14 मई। सीबीएसई द्वारा घोषित 10वी एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम में एसईसीएल (SECL) वसंत विहार स्थित डीएव्ही पब्लिक स्कूल (DAV Public School) के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।

कक्षा 10वीं के छात्रों में से 43 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 91 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। कक्षा 10 के 38 विद्यार्थियों ने संस्कृत, 03 विद्यार्थियों ने गणित एवं 02 विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय मे शत-प्रतिशत अंक अर्जित किया है। कक्षा 10वीं की टॉपर कुमारी मिखा जैन 99.2 प्रतिश, कुमारी मान्या मिश्रा 99 प्रतिशत एवं कुमारी ध्रुवी पटेल 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

कक्षा 12वीं के घोषित परिक्षा परिणाम में 11 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक एवं 36 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। कक्षा 12वीं की टॉपर कुमारी उर्जा सोनी 93 प्रतिशत (साईंस), नीरज पटेल 92.6 प्रतिशत, कुमारी पायल बिस्वाल 92.4 प्रतिशत, विश्व देवांगन 92.2 प्रतिशत (कामर्स) रहे।

डीएव्ही स्कूल के छात्र-छात्राओं के इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल के. परथीपन ने सभी बच्चों, उनके पालकों, सभी शिक्षकों, स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: