कोरबा (आईपी न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा के कोसाबाड़ी मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों को सब्जी इत्यादि सामग्री उपलब्ध कराई गई। सोमवार को पार्टी के सदस्यों ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगा संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई को याद किया था। कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 20 व 21 बुधवारी में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी द्वारा जरूरतमंदों को सामग्री वितरण शुरू किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 14 पंप हाउस में पूर्व संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, वार्ड क्रमांक 15 ढोढ़ीपारा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडे, वार्ड क्रमांक 33 में पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वार्ड क्रमांक 29 पोड़ीबाहर में मनोज पराशर के हाथों जरूरतमंद लोगों को अनाज व सब्जी का वितरण किया गया। लॉकडाउन के कारण इस अवसर पर सीमित कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राम त्रिपाठी एवं कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने दी।

  • Website Designing