Gold
Gold

घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की चमक तेज रही। अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों से मिले मजबूती के संकेतों पर दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने का मूल्‍य 333 रुपए बढ़कर 47 हजार 833 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी दो हजार 21 रुपए उछलकर 73 हजार 122 रुपए प्रति किलो के स्‍तर पर पहुंच गई।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने का मूल्‍य बढ़कर एक हजार आठ सौ 69 डॉलर प्रति ऑन्‍स पर पहुंच गया। चांदी मजबूत होकर 28 डॉलर 48 सेंट प्रति ऑन्‍स के स्‍तर पर पहुंच गई।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing