उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के रहने वाले ग्रेगरी रेमंड राफेल ने अपने दो जुड़वा बेटों को कोरोना की वजह से एक ही साथ खो दिया।

हैरान कर देने वाली बात ये है कि दोनों एक ही साथ पैदा हुए और एक ही साथ ही दोनों की मौत हो गई। आपको बता दें, दोनों के नाम जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी थे। दोनों ने एक साथ कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।दोनों हैदराबाद की एक कंपनी में जॉब करते थे।

पिता रेमंड ने बताया कि उनके बेटों को 24 अप्रैल को तेज बुखार आ गया था। मेरठ में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से उनके घर के इलाके में कंटेनमेंट जोन बना हुआ था। इसी वजह से रेमंड अपने दोनों बेटों का घर पर ही इलाज कर रहे थे।

बता दें कि जोफ्रेड वर्गीज ग्रेगरी और राल्फ्रेड जॉर्ज ग्रेगरी का जन्म 23 अप्रैल 1997 को हुआ था। रेमंड ने कहा कि जब दोनों बेटों का ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने लगा तो डॉक्टर्स ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के कहा था। 1 मई को रेमंड ने अपने बेटों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दोनों की पहली कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन कुछ भी दिनों के बाद उनकी दूसरी आरटीपीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। डॉक्टर दोनों को कोरोना वॉर्ड से नॉर्मल ICU में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे। 13 अप्रैल को उन्हें पता चला कि उनके बेटे जोफ्रेड की मौत हो गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने दूसरे बेटे को दिल्ली के अस्पताल में जाने की बात की लेकिन 14 मई को उसने भी दम तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing