कोरबा (आईपी न्यूज)। बुधवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर, जगदलपुर में एक कोरोना मरीज की पहचान हुई है। जगदलपुर में यह पहला केस है। जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय एक छात्र सीकर, राजस्थान में पढ़ाई कर रहा था। राजस्थान से दिल्ली होकर जगदलपुर उसकी वापसी हुई थी। यहां उसे क्वारेंटाइन पर रखा गया था। जहां उसकी सेंपलिंग हुई थी। कलेक्टर अय्याज तंबोली ने बताया कि जांज रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। युवक को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 283 हो गई है।

  • Website Designing