Google Image

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में दो लोगों में नोवेल कोरोना वायरस के अत्‍‍यधिक संक्रामक रूप का पता चला है। यह वायरस का वही रूप है जिसकी पहचान सबसे पहले भारत में हुई थी।

इंडोनेशिया के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बुदी गुनादी सदिकिन ने कहा कि देश में दो नए न्‍यूटेंट का पता चला है। इनमें से एक भारत से और एक दक्षिण अफ्रीका से आया है। एक अन्‍य अधिकारी ने पुष्टि की है कि दो मरीजों में भारतीय न्‍यूटेंट बी-वन-सिक्‍स-वन-सेवन के संक्रमण का पता चला है।

इंडोनेशिया ने पिछले सप्‍ताह ऐसे विदेशियों को वीजा जारी करने पर रोक लगा दी थी जिन्‍होंने पिछले 14 दिनों में भारत यात्रा की हो।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing