कोरबा (आईपी न्यूज)। नामांकन दाखिले की अंतिम तारिख के एक दिन पूर्व कांग्रेस ने नगर पालिक निगम, कोरबा के 67 वार्डों से उम्मीदवारों की सूची जारी की। भाजपा ने दो दिन पहले ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। पार्टी ने 20 नम्बर वार्ड से उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। इधर, कांग्रेस ने 15 पार्षदों पर फिर से भरोसा जताया है। जबकि भाजपा ने 8 पार्षदों को ही रिपीट किया है। कांग्रेस ने जीन पार्षदों को टिकट दिया है इनमें रविसिंह चंदेल, गीता महंत, ओमबाई श्रीवास, दिनेश सोनी, मनकराम साहू, सुनीता राठौर, मनहरण कुमार राठौर, सीताराम चैहान, पालूराम साहू, सुनील पटेल, धुरपाल सिंह कंवर, अंतराम प्रजापति, इस्माइल कुरैशी, मस्तुल कंवर, भुनेश्वरी देवी घुतेश्वर शामिल है। पार्टी ने सात पूर्व पार्षदों को भी चुनावी मैदान पर उतारा है।
कांग्रेस से ये होंगे महापौर के दावेदार
जीतकर आने वाले पार्षदों में से ही महापौर चुना जाएगा। नगर पालिक निगम, कोरबा मेयर पद पिछड़ा वर्ग मुक्त है। यानि ओबीसी वर्ग से पुरुष, महिला कोई भी महापौर बन सकता है। कांग्रेस से सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद, धरमलाल निर्मले, श्यामसुंदर सोनी, दिनेश सोनी, संतोष राठौर, सुनीता राठौर, गीता महंत, अशोक कुमार जैसे प्रमुख नाम शहर का प्रथम नागरिक बनने की दौड़ में भी होंगे। हालांकि यह तब हो सकेगा जब महापौर के दावेदार वार्ड का चुनाव जीतेंगे और कांग्रेस शहर की सत्ता पर बहुमत के साथ काबिज होगी। इधर, भाजपा ने इसको ध्यान में रखकर उम्मीदवारों का चयन किया है। पार्टी ने इस वर्ग से 26 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर उतारे हैं।

  • Website Designing