कोरबा (आईपी न्यूज)। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ताल ठोंक कर कहा कि शुक्रवार को नगर पालिक निगम, कोरबा में महापौर बना इतिहास के पन्नों नाम दर्ज कराया जाएगा। 9 निगम जीत चुके हैं अब 10वें निगम की बारी है।
गुरुवार की दोपहर श्री मरकाम को कोरबा आगमन हुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय में उन्होेंने कांग्रेसियों को संबोधित किया। श्री मरकाम ने कहा कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है। जबकि सरकार में रहते हुए भाजपा ने 15 वर्षों तक सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया। लोकतंत्र का गला घोंटा गया। अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को खरीदने का प्रयास किया गया। कांग्रेस स्वस्थ्य परंपरा और लोकतंत्र पर विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का नतीजा है कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी को जीत मिली है। इस मौके पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक मोहित केरकेट्टा, महापौर रेणु अग्रवाल, पूर्व विधायक द्वय बोधराम कंवर, श्यामलाल कंवर, सुभाष धुप्पड़, हरीश परसाई, उषा तिवारी आदि की मौजूदगी थी।

  • Website Designing